Total Count

Subscribe Us

राष्ट्रीय घटनाक्रम जून 2022| Current Affair June 2022

 राष्ट्रीय घटनाक्रम जून 2022




1. भारत की किस विकलांग महिला निशानेबाज ने पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप 2022 में जून 2022 में दो स्वर्ण पदक जीते ?    - अवनी लेखरा
20 वर्षीय अवनी लेखरा ने फ्रांस में आयोजित पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर रायफल एसएच-1 और आर-8 महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन में स्वर्ण पदक जीते. अवनी ने 10 मीटर में अपना ही पिछला 249-6 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 250-6 स्कोर बनाया. अवनी ने चीन में अगस्त 2021 में आयोजित पैरालिम्पिक्स में भी स्वर्ण पदक जीता था.

2. भारत की पुरुष हॉकी टीम ने 5 जून, 2022 को हॉकी की कौनसी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती ?  - एफआईएच हॉकी 5 एस चैम्पियनशिप 
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने पोलैण्ड की टीम को 6-4 से हराकर चैम्पियनशिप (FIH Hockey SS Championship) जीत ली. इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा लॉसाने, स्विट्जरलैण्ड में यह 5 एस चैम्पियनशिप जून 2022 में आयोजित की गई थी.

3. इण्डियन नेशनल स्पेस प्रोमोशन एण्ड ऑथोराइजेशन सेन्टर (IN SPACE) के मुख्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जून, 2022 को कहाँ किया ? -बोपल (Bopal) अहमदाबाद
इण्डियन नेशनल स्पेस प्रोमोशन एक ऑथोराइजेशन सेंटर (IN-SPACE) की स्थापना डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस के अन्तर्गत जून 2020 में सरकार एवं निजी क्षेत्र की अन्तरिक्ष से सम्बन्धित गतिविधियों को प्रोत्साहित एवं नियमन करने के लिए अहमदाबाद में की गई थी. 

4. भारत में स्वदेश निर्मित कोविड-19 की कौनसी पहली वैक्सीन जानवरों के लिए 10 जून को जारी की गई ?-एनोकोवेक्स (Anocovax) 
एनोकोवेक्स हरियाणा स्थित आईसीआर नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्यीनेस द्वारा कुत्तों, शेरों, खरगोश, तेंदुओं व चूहों पर कोविड के डेल्टा व ओमिक्रॉन स्वरूपों में प्रभावी है.

5. भारत की महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रही किस महिला क्रिकेटर ने 8 जून, 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी स्वरूपों से अवकाश लेने की घोषणा की ? - मिताली राज
मिताली राज 1999 से 2022 तक क्रिकेट खेलती रहीं तथा 2005 और 2017 में एकदिवसीय वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तान भी रहीं. मिताली अर्जुन अवार्ड, पद्मश्री, मेजर ध्यानचंद खेलरत्न आदि से सम्मानित हैं.

6. बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का आयोजन 9-10 जून को कहाँ सम्पन्न हुआ ? - नई दिल्ली
बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी इण्डस्ट्री रिसर्च असिस्टेंस काँसिल (BIRAC) द्वारा किया गया. इसका थीम था "बायोटैक स्टार्टअप इन्नोवेशन्स टूवार्डस आत्मनिर्भर भारत".

7. केरल में किस पहले ट्राइबल हेरीटेज विलेज का उद्घाटन 4 जून, 2022 को किया गया ?- एन उरु (En Uru)
25 एकड़ में बना यह जनजातीय जीवन को प्रदर्शित करने वाला यह ट्राइबल हेरीटेज विलेज वायनाड में पूकोडे (Pookode) में स्थित है. यह पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र है,

8. भारत में कोवीशील्ड या कोवैक्सीन की दो डोज लगवाने के बाद किस वैक्सीन की बूस्टर डोज के रूप में मान्यता 4 जून, 2022 को प्रदान की गई है ?- कोरबीवेक्स (Corbevax)
हैदराबाद की बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड (BE Ltd.) कम्पनी द्वारा निर्मित कोरबीवेक्स वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इण्डिया (DCGI) ने बूस्टर डोज के लिए मान्यता प्रदान की है. यह ऐसे दोनों प्रकार के लोगों को लगाई जा सकती है, जिन्होंने कोवीशील्ड या कोवैक्सीन लगवाई है.

9. राष्ट्रीय जनजातीय अनुसन्धान संस्थान ( NTRI) का 7 जून 2022 को कहाँ उद्घाटन किया गया - नई दिल्ली
राष्ट्रीय जनजातीय अनुसन्धान संस्थान की स्थापना नई दिल्ली में की गई है. इसका उद्देश्य देश की जनजातियों की जीवन शैली के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं के सुधार के लिए अध्ययन और कार्यक्रम तैयार करेगा. 

10. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने 11 जून, 2022 को नेशनल म्यूजियम ऑफ कस्टम्स एण्ड जीएसटी 'धरोहर' का उद्घाटन कहाँ किया ? - पणजी (गोवा)
धरोहर संग्रहालय में भारतीय कस्टम की ऐतिहासिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है. जीएसटी गैलरी में जीएसटी को विकास यात्रा एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है.

11. भारत सरकार ने जून 2022 में युवाओं को सेना में रोजगार देने के लिए किस योजना की घोषणा की ?- अग्निपथ
17.5 वर्ष से 21 वर्ष के युवकों को 4 वर्ष का रोजगार दिया जाएगा, जिसमें से 25 प्रतिशत को 4 वर्ष के बाद स्थायी सेवा में ले लिया जाएगा तथा शेष 75 प्रतिशत को बाहर कर दिया जाएगा. युवकों ने इसका विरोध किया है.

12. भारत के किस जेवलिन थ्रो (भाला फेंक) खिलाड़ी ने 14 जून, 2022 को अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया ? - नीरज चोपड़ा
टोक्यो ओलम्पिक गोल्ड विजेता नीरज चोपड़ा ने पावो नूरमी गेम्स, टुर्कु, फिनलैण्ड में 89-30 मीटर भाला फेंक कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया. इस स्पर्द्धा में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता स्वर्ण पदक हीलांडर (Helander) जिसने 89-83 मीटर भाला फेंक कर प्राप्त किया. 18 जून को नीरज ने फिनलैण्ड में ही कुओर्टन गेम्स में स्वर्ण पदक (86.69 मीटर) जीता.

13 जून 2022 में सम्पन्न खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2021 में किस राज्य ने सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतकर पदक तालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया ? - हरियाणा
4-13 जून, 20022 को पंचकुला, हरियाणा में आयोजित चौथे खेलो इण्डिया युथ गेम्स में हरियाणा ने 52 स्वर्ण, 39 रजत और 46 कांस्य कुल 137 पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया. दूसरा व तीसरा स्थान क्रमशः महाराष्ट्र तथा कर्नाटक का रहा.

14.  44वाँ शतरंज ओलम्पियाड 28 जुलाई से 10 अगस्त, 2022 तक कहाँ आयोजित किया जा रहा है ? -महाबलीपुरम (भारत)
1927 से आयोजित की जा रही शतरंज ओलम्पियाड प्रतियोगिता पहली बार भारत में और 30 वर्ष बाद एशिया में आयोजित की जा रही है. 19 जून को पहली बार अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) ने शतरंज ओलम्पियाड की मशाल रिले को प्रारम्भ किया.

15. भारत में भारत गौरव योजना के तहत् पहली प्राइवेट ट्रेन 14 जून, 2022 को कहाँ से कहाँ तक के लिए प्रारम्भ की गई ? - कोयंबटूर से साईं नगर, शिरडी
23 नवम्बर, 2021 को ऐतिहासिक स्थानों को रेल रूट से जोड़ने की थीम आधारित टूरिस्ट सर्किट ट्रेन भारत गौरव ट्रेन चलाने की घोषणा की थी. भारतीय रेलवे ने इस ट्रेन को प्राइवेट सर्विस प्रोवाइडर को 2 वर्ष के लिए लीज पर दिया है. दक्षिण रेलवे जोन एवं भारत की इस स्कीम में यह पहली प्राइवेट ट्रेन है.