Total Count

Subscribe Us

भारत एवं विश्व का भूगोल | प्रतियोगिता दर्पण अगस्त 2022 | Geography of India and the World | Pratiyogita Darpan Aug 2022 |

 भारत एवं विश्व का भूगोल



  1. अमरावती, अर्कविथी, भवानी, चिन्नार, हेमावती, होननिहोल, काबिनी इत्यादि किसकी सहायक नदियाँ हैं ? - कावेरी 
  2. भारत की स्थलीय सीमा लगभग 15,200 किलोमीटर है, भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ है ? - बांग्लादेश (बांग्लादेश के साथ भारत के - कुल स्थलीय सीमा 4,096 किलोमीटर है. जबकि पाकिस्तान के साथ भारत की स्थलीय सीमा 3,323 किलोमीटर और नेपाल के साथ 1,751 किलोमीटर है.)
  3. ब्रह्मपुत्र नदी भारत में प्रवेश करते समय किस स्थान पर यू-टर्न लेती है ? - नामचा बर्वा
  4. सोना पानी लघु जलविद्युत् परियोजना किस राज्य में स्थित है ? - मेघालय 
  5. अलमट्टी बाँध किस राज्य में स्थित है ? - कर्नाटक
  6. भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा 'थोरियम का भंडार' (Thorium Vault) मौजूद है ? - केरल 
  7. भूमध्य रेखा के निकट किस तरह के वन पाए जाते हैं ? - उष्ण कटिबंधीय वन
  8. पारिस्थितिक सन्तुलन बनाए रखने के लिए भारत में वन क्षेत्र कितने अनुपात में होना चाहिए ? - 33.3 प्रतिशत 
  9. स्वच्छ जल समुदाय में 'लैण्टिक आवास' का उदाहरण है ? - तालाब और दलदल